Do Aur Do Pyaar Teaser Out: फिल्म में जमकर रोमांस करती दिखेंगी विद्या बालन और इलियाना, टीजर ने उड़ाए होश

Do Aur Do Pyaar Teaser Out

Do Aur Do Pyaar Teaser Out: विद्या बालन (Vidya Balan) की मोस्ट अवेडेट फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar) का टीजर आउट हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन के साथ ही प्रीतक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति लीड रोल में हैं। द डर्टी पिक्चर के बाद विद्या बालन की कोई बोल्ड फिल्म नजर नहीं आई थी, लेकिन अब फिर लंबे समय के बाद विद्या बालन को दो और दो प्यार में किसिंग सीन करते और बोल्ड अवतार में देखा जा सकता है। रिलीज हुए टीजर को देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। बता दें कि इस टीजर पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

रोमांस से भरा है टीजर
टीजर की शुरुआत में देखा जाता है कि विद्या बालन और सेंथिल राममूर्ति रोमांटिक होते नजर आते हैं। वहीं इलियाना डिक्रूज प्रतीक गांधी के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में शानदार सीन्स के अलावा बेहतरीन डायलॉन्स भी हैं जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखेंगे। बता दें कि इस फिल्म को एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रजेंट किया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। बता दें कि यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म है। इस फिल्म को प्रोड्यूस समीर नायर, दीपक सहगल, अतुल और स्वाति अय्यर चावला ने मिलकर किया है। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इस कहानी पर आधारित है फिल्म
ऐसा माना जा रहा है कि दो और दो प्यार साल 2017 में आई 'द लवर्स' की कहानी पर बनाई गई है। फिल्म का बजट काफी कम बताया जा रहा है। इस टीजर को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है कि-इस गर्मी में, प्यार के साथ उस गर्मी को महसूस करें जो आश्चर्यजनक, भ्रमित करने वाली और थका देने वाली है! बता दें कि इस टीजर पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X