शाइनी का जुर्म साबित हुआ

मुंबई (उत्तरी क्षेत्र) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने सोमवार की शाम को बताया, "हमें डीएनए जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और रिपोर्ट में पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप की पुष्टि की गई है।"
स्वतंत्र सूत्रों ने कहा है कि आरोपी के डीएनए नमूने, 18 वर्षीय पीड़िता से लिए गए डीएनए नमूनों से मेल खाते हैं। पीड़िता के शरीर पर खरोच के निशान भी हैं।
जांचकर्ताओं ने शाइनी अहूजा के अंधेरी के वर्सोवा इलाके में स्थित मकान से वीर्य के धब्बे सहित अन्य नमूने भी इकट्ठा किए थे।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब एक सप्ताह पहले शाइनी के शरीर से लिए गए रक्त नमूनों से इस बात की पुष्टि हुई थी कि वह बलात्कार के समय शराब के नशे में नहीं थे, बल्कि पूरे होश में थे।
More from Filmibeat
डीएनए जांच नौकरानी न्यायिक हिरासत बलात्कार बालीवुड शाइनी आहूजा bollywood confirms dna test judicial custody maid rape shiney ahuja


Click it and Unblock the Notifications











