डीएमके सुप्रीमो एम करूणानिधि का निधन, रजनीकांत सहित कई तमिल सितारों ने जताया शोक

तमिलनाडु राजनीति के अहम स्तंभ, डीएमके सुप्रीमो एम करूणानिधि का आज शाम 6 बजे निधन हो गया। उनके इस तरह जाने से देश में शोक की लहर दौड़ गई। खासतौर से तमिलनाडु फिलहाल इस सदमे से निकलने की कोशिश कर रहा है। करूणानिधि जितने अच्छे राजनेता थे उतने ही बेहतरीन लेखक थे। तमिल सिनेमा में उनका योगदान अभिन्न माना जाता है।

करूणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद को संभाला था। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। वो करीब 50 साल से डीमके के पार्टी चीफ रहे हैं।

dmk-supremo-kalaignar-m-karunanidhi-passes-away-rajnikanth-allu-arjun-kajan-aggarwal-mourn

करूणानिधि का साहित्य से सेिनेमा तक और सिनेमा से राजनीति तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्हें कलाईनार की उपाधि दी गई है। कलाईनार का मतलब है वो जो कला का विद्वान हो। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 1947 में लिखी थी। फिल्म का नाम था राजकुमारी। वो अल्लागिरीस्वामी की बातों से प्रभावित होने के बाद लिखने लगे थे।

उनकी ज़्यादातर फिल्मों का प्लॉट समाज की समस्याओं से जुड़ा रहता था। जिसमें छूत अछूत और शादी की समस्या प्रमुख थी। 1952 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म पारासक्ति में भी ये बातें उजागर थीं। इसके साथ करूणानिधि एक शानदार कवि थे। उन्होंने करीब 40 तमिल फिल्मों में काम किया था और पोन्ना संकर उनकी लिखी आखिरी तमिल फिल्म थी जिसके अभिनेता थे प्रशांत।

करूणानिधि की मौत पर तमिल सितारों ने शोक जताया है। जिनमें रजनीकांत, अल्लु अर्जुन और काजल अग्रवाल शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा कि आज हमने एक महान राजनेता खो दिया है।

अभिनेता अल्लु अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा - तमिलनाडु के भीष्म पितामह और 6 दशकों से द्रविड़ सभ्यता के प्रहरी कलाईनार के जाने से दुखी हूं। उन्होंने डीएमके सुप्रीमो को श्रद्धांजलि दी।

मलयालम और तमिल फिल्मों के अभिनेता निविन पौली ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा मशहूर लेखक और राजनेता कलाईनार के जाने से दुखी हूं। आपको हमेशा याद रखा जाएगा सर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X