बीबीसी टेक वन

बीबीसी टेक वन

दीप्ति कार्की

बीबीसी संवाददाता

इस सप्ताह अमिताभ ने अपना 68 वाँ जन्मदिन मनाया

हिंदी सिनेमा जगत के महान कलाकारों की सूची में अगर कोई अमिताभ बच्चन का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखना चाहे तो ग़लत नहीं होगा.

इस सप्ताह अमिताभ ने अपना 68 वाँ जन्मदिन मनाया. हर साल की तरह इस साल भी अमिताभ के अनगिनत चाहने वालों का जमावड़ा लगा उनके घर के बहार. बीबीसी टेक वन के इस अंक में आप सुनेगे विनम्र अमिताभ को अपने इन चाहने वालों का आभार व्यक्त करते हुए.

कार्यक्रम में आप खास सुन सकते हैं गायक मोहित चौहान को जो कहते हैं कि हर वक़्त मोबाइल या इन्टरनेट के ज़रिये दुनिया से जुड़े रहना उन्हें पसंद नहीं है. इसलिए वो कभी कभी सब कुछ छोड़ के अपनी ही धुन में खो जाते हैं.

साथ ही बीबीसी टेक वन में हो रही है बात इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों की. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तीन फ़िल्में आ रही हैं. आक्रोश, नॉक आउट और रामायण-दी एपिक.

अजय और बिपाशा एक साथ हैं 'आक्रोश' में

आक्रोश का निर्देशन किया है प्रियदर्शन ने.

और मुख्य भूमिका में हैं अजय देवगन, अक्षय खन्ना, बिपाशा बासु और परेश रावल. फिल्म की कहानी ऑनर किलिंग्स पर आधारित है.

दूसरी फिल्म नॉक आउट में आप देख पाएंगे संजय दत्त, इरफ़ान खान और कंगना रानौत को.

फिल्म के निर्देशक मणि शंकर कहते हैं की फ़िल्म की कहानी एक ऐसे इन्सान के बारे में है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठता है.

वहीँ रामायण-दी एपिक एक एनीमेशन फ़िल्म है. इस फ़िल्म का निर्देशन किया है चेतन देसाई ने.

जहाँ आप कार्यक्रम में इन फ़िल्म से जुड़े लोगों को सुन सकते हैं वहीँ आप बीबीसी टेक वन फ़िल्म समीक्षक नम्रता जोशी की इन फ़िल्म के बारे में राय भी जान सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X