'डीजे वाले बाबू' Badshah ने इस एक्ट्रेस को दिया दिल? तस्वीर देख हिल जाएंगे फैंस!

अपने शानदार गानों और रैप से लोगों को दीवाना बनाने वाले बादशाह इस वक्त किसी और के दीवाने हैं। जी हां, आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया यानि बादशाह को लेकर खबर आ रही है कि वो अब सिंगल नहीं हैं बल्कि एक खूबसूरत अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। ये अभिनेत्री पंजाबी इंड्स्ट्री से है। हम बात कर रहे हैं पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के बारे में, वो काफी खूबसूरत हैं और बादशाह से उनका नाम जुड़ रहा है।
पिंकविला ने बादशाह के रिलेशनशिप को लेकर अपनी खबर को लेकर दावा किया है और ईशा रिखी से उनका नाम जोड़ा है। कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह ईशा से एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया।
हालांकि रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में अपने-अपने परिवारों को पहले ही बता दिया है लेकिन मीडिया में वो किसी तरह का खुलासा करने से बच रहे हैं।
अब इसकी पूरी सच्चाई क्या है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। बादशाह और ईशा की तरफ से भी इस खबर को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बादशाह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने दिए हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं।
उनका कोई भी गाना रिलीज होने के बाद तुरंत ट्रेंड करने लगता है और उसका हिट होना तय माना जाता है। इस वक्त वो कई शानदार गानों को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी धमाका करेंगे। ईशा रिखी की बात करें तो वो पंजाब फिल्म इंड्स्ट्री का एक बड़ा नाम है और ये भी संभव है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आ जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











