हुमा कुरैशी को डीजे स्नेक ने भेजे दिल, साझा किया था मजेदार वीडियो!
मशहूर फ्रेंच डीजे विलियम सामी एटिने ग्रिगाचीनि जो डीजे स्नेक के नाम से जाने जाते है, दरहसल संगीत बनाने की प्रक्रिया में भारत से प्रेरित है। वह बॉलीवुड के बहुत बड़े प्रशंसक भी हैं। हाल ही में एक्टर हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया और डीजे स्नेक ने उस वीडियो की प्रशंसा कर रिप्लाई के तौर पर हार्ट शेप के इमोजी भेज प्यार बरसाया जिसपे हुमा ने भी लाल रंग के हार्ट भेज आभार व्यक्त किए है।
डीजे स्नेक का भारत के प्रति प्रेम और हुमा का भी धीरे धीरे हॉलीवुड के तरफ बढ़ता कदम देख भविष्य में इन दो प्रतिभाशाली कलाकारों को एक साथ देखना जरूर चाहेंगे।

हुमा कुरैशी शानदार कलाकारों में से एक हैं और उन्होने काफी फिल्मों में अपनी शानदार छाप छोड़ी है। वो कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं और आने वाले समय में कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स के साथ फैंस का मनोरंजन करती हुईं नजर आने वाली हैं।
हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए लगातार खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कई बार उनकी बोल्ड तस्वीरें भी सामने आती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय हुमा कुरैशी फिल्म बेल बॉटम को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं जिसमें वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैँ।


Click it and Unblock the Notifications