Actor In Mecca: शाहरुख खान के बाद मक्का पहुंचा ये सुपरस्टार, उमराह के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ा

DJ Khaled Crying Video In Mecca: मशहूर फिलिस्तीनी और अमेरिकी हिप हॉप स्टार डीजे खालिद अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में राज कर रहे हैं। डीजे खालिद दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हैं। अब इस सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में खालिद मोहम्मद खालिद यानी डीजे खालिद सउदी अरब में स्थिति मक्का में उमराह करने पहुंचे। इस दौरान डीजे खालिद काफी भावुक दिखाई दिए।
डीजे खालिद का वायरल वीडियो
अल्लाह से दुआ मांगते वक्त डीजे खालिद इमोशनल हो गए और रोने लगे, डीजे खालिद का इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है। इस वीडियो को खुद डीजे खालिद ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। अब इस वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ डीजे खालिद के ही चर्चे हो रहे हैं।
उमराह करते वक्त रो दिए डीजे खालिद
आपको बता दें कि हाल ही में डीजे खालिद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इस दौरान वह अल्लाह के सबसे पवित्र स्थान में से एक माने जाने वाले सऊदी अरब के मक्का में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सफेद लिबाज यानी इहराम कपड़ो में उमराह करते वक्त डीजे खालिद भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं और रोने लगते हैं। डीजे खालिद के इस वीडियो के देखकर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।
डीजे खालिद के साथ रहे माइक टायसन
डीजे खालिद के साथ अमेरिका के बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी अपने पिता के साथ मौजूद रहे. डीजे खालिद की ओर से शेयर किए गए फोटो और वीडियो में माइक उनके साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर डीजे खालिद के इस वीडियो को देखकर कर हर कोई इस फेमस हिप हॉप स्टार की जमकर तारीफ कर रहा है।
वीडियो के कैप्शन में लिखी ये बात
इस वीडियो के कैप्शन में डीजे खालिद ने लिखा है- दूसरी बार जब मैं मक्का के दर्शन करने आया तो मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मैं अपनी पूरी जिंदगी में मक्का जाना चाहता हूं। अल्लाह का आभार व्यक्त करना चाहता हूं और सबकी सलामती के लिए उनसे दुआ मांगता हूं। अल्लाह सबको खुशी, सुरक्षा और अच्छा स्वास्थ्य दें. अल्लाह सबसे महान हैं।


Click it and Unblock the Notifications











