..................... Dj Azex Dead body found hanging, girlfriend under suspicion - Hindi Filmibeat

फांसी पर लटकता मिला Dj Azex का शव, शक के घेरे में आई गर्लफ्रेंड

dj ajex

Dj Azex: ओड़िशा के जाने माने सिंगर डीजे एजेक्स जिसको उनके फैंस स्माइलिंग डीजे अक्षय कुमार के नाम से जानते थे, उनका निधन हो गया है। हर कोई इस खबर के चलते काफी परेशान और दुखी है। डीजे एजेक्स का शव शनिवार शाम भुवनेश्वर स्थित उनके घर पर मिला है। अब सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि इस आत्महत्या केस में उनकी गर्लफ्रेंड का नाम शक के घेरे में हैं।

इस सबको लेकर परिजनों ने बताया कि, डीजे एजेक्स फांसी पर लटकते हुए मिले थे। आनन-फानन में उनको कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अब इसको लेकर डीजे एजेक्स के पिता ने बताया, 'कल शाम जब बारिश हो रही थी, तो वह अपने कमरे में था। जब हमने उसे खाने के लिए बुलाया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। हमने दरवाजा तोड़ा और उसे लटका हुआ पाया।'

इस मामले में भुवनेश्वर के जोन-1 के एसीपी मानस गडनायक ने कहा, 'शनिवार की रात करीब 11.15 बजे कैपिटल अस्पताल को अक्षय महाराणा का शव मिला था। उन्होंने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।'

वहीं एजेक्स के सबसे अच्छे दोस्त राहुल ने दावा किया कि डीजे की मौत के पीछे लव ट्राएंगल है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेक्स की गर्लफ्रेंड का एक अन्य युवक के साथ संबंध था और वह डीजे को ब्लैकमेल कर रहे थे।

राहुल ने दावा किया, 'एजेक्स पिछले 15 दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से मानसिक तनाव में था। मेरी सलाह के बावजूद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 15,000 रुपये दिए थे। वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए स्कूटी खरीदने की भी योजना बना रहा था।'

खैर अब जब इस इस केस में नया एंगल सामने आया है तो पुलिस केस की जांच कर रही हैं। देखना होगा कि आगे क्या सच सामने आता है, फिलहाल तो इस केस में किसी ने किसी भी चीज को लेकर कोई पुष्टि नहीं की हैं।

Read more about: dj azex
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X