अरशद और घोस्ट के साथ दिया मिर्ज़ा

By Neha Nautiyal
{image-03 hindi.filmibeat.com}

अभिनेत्री दिया मिर्जा फ़िल्म ‘हम तुम और घोस्ट’ में अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

उनका कहना है कि इस किरदार में लोगों को कई तरह के शेड्स दिखाई देंगे. दिया के साथ अरशद वारसी और बोमन ईरानी भी इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.

दिया मिर्जा ने पिछली फिल्मों में अब तक कई तरह के रोल निभाए हैं और उनमें से कुछ को दर्शकों ने सराहा भी है. अपनी आने वाली फिल्म 'हम तुम और घोस्ट' में वो गहना का किरदार निभा रही हैं.

इस बारे में उनका कहना है, "मेरा किरदार एक बहुत ही अच्छी लड़की का है. उसके चरित्र में कई तरह के शेड्स हैं. एक तरफ़ तो वो बहुत ही सुलझी हुई और संजीदा दिखाई देती है, उसकी अलग सोच है, काफ़ी प्रैक्टिकल है, वहीं दूसरी ओर उसमें बचपना भी भरा हुआ है. तो एक साथ दोनों ही बातें इस किरदार में देखने को मिलती हैं."

दिया मिर्जा के किरदार की तारीफ़ करते हुए अरशद कहते हैं, "मर्दों के लिहाज़ से बात करुं तो गहना एक परफ़ेक्ट लड़की है."

इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर अरशद वारसी हैं जिन्होंने फ़िल्म की कहानी भी लिखी है. दिया मिर्जा और अरशद एक दूसरे के गहरे दोस्त हैं. दिया उनके काम की तारीफ़ करते हुए नहीं थकतीं.

वो कहती हैं, "अरशद भले ही कुछ भी कहें लेकिन मेरा मानना है कि उन्होंने बहुत अच्छी कहानी लिखी है क्योंकि आमतौर पर रोमांटिक स्टोरी में हमेशा संघर्ष बाहरी होता है, या तो अमीर ग़रीब की लड़ाई होती है या मां बाप की तरफ़ से ऐतराज होता है. लेकिन इस कहानी की दिलचस्प बात है ये है कि दो इंसानों के बीच का जो आपसी रिश्ता है उसमें एक अलग तरह का मानसिक संघर्ष देखने को मिलता है और साथ ही इसमें भावनाओं को काफ़ी अच्छे ढंग से दर्शाने की कोशिश की है इन्होंने जिससे पता चलता है कि ये खुद कितने अच्छे इंसान हैं."

फिल्म में अपने काम करने की वज़ह बताते हुए दिया कहती हैं, "मेरी पहली फ़िल्म 'रहना है तेरे दिल में' के बाद ऐसा पहली बार था जब मुझे एक ख़ूबसूरत किरदार निभाने का मौका मिल रहा था और एक अच्छी फ़िल्म का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा था."

'हम तुम और घोस्ट' इसी हफ्ते रिलीज़ हो रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X