'पेटा' के लिए नागिन बनीं दिया मिर्जा

आपको बता दें कि दीया मिर्जा ने जानवरों की खाल के व्यापार के खिलाफ पीपल फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के लिए एक विज्ञापन किया है। जिसमें स्नेक स्किन पहनें नजर आ रही हैं। उनकी स्किन पर एक संदेश लिखा होगा फेस इट: एक्जॉटिक स्किन्स किल। वाइल्ड एनिमल्स बिलांग इन द वाइल्ड, नॉट इन यॉर वार्डरोब।
दीया का कहना है कि कुछ लोग अपने मतलब के लिए बेजुबान जानवर को मारने से नहीं चुकते हैं। मारते समय वो यह भूल जाते हैं कि वो जिसको खत्म कर रहे हैं उसके अंदर भी एक जान होती है। विज्ञापन में दीया के शरीर से खून निकलता दिखेगा। जिसे देखकर लगेगा कि जैसे अभी-अभी उनकी खाल निकाली गई है। प्रख्यात फोटोग्राफर जतिन कम्पानी ने इस विज्ञापन की शूटिंग की।


Click it and Unblock the Notifications