सितारों की दीवाली

सितारों की दीवाली

अभिनेत्री सोनम कपूर को दीवाली पर परंपरागत पोशाक पहनना पसंद है.

पूरे भारत में दीवाली की धूम है. ऐसे में फ़िल्मी सितारे भला इससे कैसे अछूते रह सकते हैं. लेकिन ज़्यादातर सितारे दीवाली थोड़ा अलग हट कर मनाने के पक्ष में हैं.

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कहते हैं, "मैं तो इस मौके पर चैरिटी करने में विश्वास रखता हूं. पटाखों में फ़िज़ूलख़र्ची करने के बजाय अगर हम दान पुण्य करें, तो मन को बहुत शांति मिलती है. यही सबसे अच्छा तरीक़ा है दीवाली जैसे त्यौहार को मनाने का."

'रंग दे बसंती' जैसी सुपरहिट फ़िल्म बना चुके राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, "वक़्त बदल रहा है और ऐसे में दीवाली मनाने के मायने भी बदल रहे हैं. जहां एक तरफ़ इतनी ग़रीबी है, ऐसे में पटाखे जलाना पैसों को आग लगाने जैसा है. हमें चैरिटी करके ये त्यौहार मनाना चाहिए."

अभिनेत्री नंदिता दास कहती हैं, "पटाखों से बहुत प्रदूषण फ़ैलता है. साथ ही छोटे बच्चों, बूढों और दिल के मरीजों को ख़ासी दिक़्क़त होती है. इस वजह से हमें सुरक्षित दीवाली मनानी चाहिए."

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह दीवाली पर नए-नए गहने पहनना पसंद करती हैं.

सोनम कपूर कहती हैं, "मैं दीवाली पर परंपरागत भारतीय पोशाक पहनना पसंद करती हूं. पूजा करते समय और त्यौहार पर लोगों से मिलते जुलते वक़्त भारतीय पोशाक पहनना दिल को बहुत सुकून देता है."

जानी-मानी लेखिका शोभा डे कहती हैं, "ये रोशनी का त्यौहार है. इसलिए हमें पटाखों पर पैसे बर्बाद करने के बजाय दूसरों के जीवन में खुशियों की रोशनी फैलानी चाहिए. कुछ चैरिटी करनी चाहिए. साफ़ और सुरक्षित दीवाली मनानी चाहिए."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X