दीवाली पर दो-दो गुड न्यूज! दीपिका पादुकोण ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, ये एक्टर दोबारा बना पिता

Harrdy Sandhu second baby news: इस दीवाली पर दीपिका पादुकोण ने अपनी साल भर की बच्ची का चेहरा दिखाकर लोगों के दिलों को खुश कर दिया, लेकिन इस बीच एक सिंगर ने भी खुशखबरी देकर अपने फैंस के दिलों को बाग-बाग कर दिया।
पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) और उनकी पत्नी जेनिथ संधू (Zenith Sandhu) के घर इस बार दिवाली पर खुशियों की दोहरी सौगात आई है। जहां पूरा देश रोशनी और मिठास से भरे इस त्योहार का जश्न मना रहा था, वहीं इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर करके फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
दिवाली पर आया नन्हा मेहमान
हार्डी संधू ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दूसरे बच्चे के आने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'हमारा खूबसूरत वरदान आ गया है। सभी को हैप्पी दिवाली!'
लोगों ने दी बधाई
हालांकि, हार्डी ने अब तक यह नहीं बताया कि उनके घर बेटा हुआ है या बेटी, लेकिन फैंस का दिल खुशी के मारे झूम उठा है। हार्डी संधू की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। एक फैन ने लिखा- 'सबसे प्यारी तस्वीर, बधाई हो भाई और भाभी!' दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'Congratulations भाई भगवान आपके परिवार को खुश रखे और आपकी बच्चे को आशीर्वाद दे।' एक और यूजर ने लिखा- 'बहुत-बहुत बधाई हार्डी सर और जेनिथ मैम को इतने प्यारे बच्चे के लिए। यह दिन आप दोनों के लिए बेहद खास है। आपके बच्चे की जिंदगी खुशियों और प्यार से भरी हो, यही दुआ है।'
हार्डी संधू की शादी और पर्सनल लाइफ
हार्डी संधू और जेनिथ संधू की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यारे और रोमांटिक पलों को शेयर करते देखा गया है।
यह कपल पहले से एक बेटे के माता-पिता है, और अब दूसरे बच्चे के आने से उनके घर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। दिवाली के मौके पर उनके घर इस नई रोशनी का आना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं।
क्रिकेटर से सिंगर बने हार्डी संधू
बहुत कम लोग जानते हैं कि हार्डी संधू का पहला प्यार क्रिकेट था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज (Fast Bowler) के रूप में की थी। वह क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन साल 2007 में कोहनी में आई गंभीर चोट (Elbow Injury) ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया। चोट के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का कठिन फैसला लिया और अपनी जिंदगी को नया मोड़ देते हुए संगीत की दुनिया में कदम रखा।
म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई पहचान
हैरी का पहला एल्बम 'This Is Harrdy Sandhu' साल 2012 में रिलीज हुआ, जिसने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए, जैसे- 'Soch', 'Joker', 'Naah', 'Backbone', 'Bijlee Bijlee' इन गानों ने न सिर्फ उन्हें भारत में बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलर बना दिया।
उनकी आवाज और म्यूजिक स्टाइल ने यंग जनरेशन में खास जगह बनाई। हार्डी के गाने पार्टी, वेडिंग्स और सोशल मीडिया रील्स का हिस्सा बन चुके हैं।
एक्टिंग में भी आजमया हाथ
म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने के बाद हार्डी संधू ने एक्टिंग की ओर रुख किया। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। बॉलीवुड में उनका डेब्यू फिल्म '83' से हुआ, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर मदन लाल की भूमिका निभाई। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications