दीवाली में करीना और ऐश्वर्या की होगी जंग

इस दीवाली पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए दो फिल्में तैयार हैं। एक ओर 'गोलमाल' श्रृंखला की तीसरी फिल्म है तो दूसरी ओर विपुल शाह की 'एक्शन रिप्ले' भी लोगों को खूब हंसाएगी।एक साथ दो हास्य फिल्मों के प्रदर्शित होने के बावजूद विपुल को अपनी फिल्म की सफलता को लेकर पूरा विश्वास है।वह कहते हैं, "क्या हर दीवाली पर दो बड़ी फिल्में प्रदर्शित नहीं होतीं। 'गोलमाल' का हास्य मेरी फिल्म के हास्य से बहुत अलग है। 'गोलमाल' के हास्य के विषय में पहले से एक स्थापित धारणा है जबकि हमारी फिल्म अलग है।"अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत 'एक्शन रिप्ले' 70 के दशक में ले जाती है।
विपुल कहते हैं कि उनकी फिल्म में 70 के दशक में वापस ले जाने के अलावा भी बहुत कुछ है। वह कहते हैं कि वह अपने दर्शकों को एक उदासीन अनुभव नहीं देना चाहते हैं। कुछ ही दिनों में अक्षय और ऐश्वर्या मुंबई के एक नाइट क्लब में 70 के दशक के उनके पसंदीदा गीत गुनगुनाएंगे। विपुल ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि वे इस कार्यक्रम के लिए अपने गानों के साथ तैयार रहेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











