अमिताभ बच्चन की दीवाली होगी इस बार कुछ खास

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर साल अपनी दीवाली को बड़े ही धुम धाम से मनाते हैं। मुंबई में उनके तीन बंगले हैं प्रतीक्षा, जलसा और जनक जिन्हें वो हर साल दुल्हन की तरह सजाते हैं। सबसे पहले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपने बंगले प्रतीक्षा में पूजा करते हैं। उसके बाद वो बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या से मिलने उनके दूसरे बंगले जलसा में जाते हैं। फिर वहां इस दिन अमिताभ और जया के साथ ही अभिषेक व ऐश्वर्या भी दिवाली की पूजा करते हैं। इसके बाद वो अपने तीसरे बंगले जनक में जाते हैं जहां पूरा परिवार पूजा करता है। यहां पर इनका ऑफिस भी है। इसके बाद पूरे घर वाले अपने बंगले प्रतीक्षा में आ जाते हैं।
प्रतीक्षा में फिर असली धुम मचती है दीवाली के दिन घर के आंगन में पटाखे की दुकान सी लग जाती है। इस समय उनके घर में उनके परिवार और बॉलीवुड के कुछ खास दोस्त भी साथ होते हैं। घर के बाहर और अंदर असली रौनक छा जाती है। पूरा बच्चन परिवार घर में आने वाले मेहमानों की आवभगत में जुट जाता है। मेहमानों का आना जाना तो इनके घर में इस दिन लगा ही रहता है।
दीवाली के साथ जुआ खेलने की परंपरा तो काफी पुरानी है और इस परंपरा का निर्वाहन अमिताभ भी करते हैं। इनके घर में दीवाली के शगुन के तौर पर ताश भी खेला जाता है। पैसों की जगह प्लास्टिक के टोकन से जुआ खेला जाता है। यह टोकन जया बच्चन ताश खेलने वालों को देती हैं। खैर इस साल की दीवाली का यह मौका बच्चन परिवार के लिए कुछ खास ही है। एक तरफ उनके यहां दीवाली की तैयारियां चल रही है तो दूजे ही तरफ उनके घर आने वाले नन्हें मेहमान के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। इस घर की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय प्रेगनेंट हैं और नवंबर में उनके घर एक नन्हा मेहमान भी आने वाला है। इस तरह से बच्चन परिवार के लिए यह मौका डबल खुशी का है।


Click it and Unblock the Notifications











