Diwali Bash 2022- मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश पर पहुंचे ये सितारे, रिया चक्रवर्ती की एंट्री ने चौंकाया!

दिवाली 2022 की धूम है और हर साल की तरह इस साल भी इंडस्ट्री में इसको लेकर धमाका हो रहा है। जी हां, बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है एक के बाद एक दिवाली बैश से स्टार्स की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। हाल ही में कृति सैनन और रमेश तौरानी की दिवाली बैश से तस्वीरें सामने आईं थीं। लेकिन इस वक्त फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी से तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश पर रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं थीं। इसके अलावा सभी स्टार्स के लुक्स लोगों को दीवाना बना रहे हैं।
उनके अलावा इस लिस्ट में विकी कौशल और कैटरीना कैफ, सुहाना खान, जान्हवी कपूर के साथ उनकी बहन खुशी कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, राधिका मर्चेंट, श्लोका जैसे नाम शामिल थे।
अंबानी, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, काजोल, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर और अन्य सितारे नजर आए थे। रिया चक्रवर्ती ने इस पार्टी का हिस्सा बनने के बाद लोगों को चौंकाया है क्योंकि वो काफी समय के बाद किसी पार्टी का हिस्सा बनीं हैं।
हालांकि वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों की तारीफ हो रही है। बता दें कि दिवाली तो सोमवार को पूरे देश में मनाई जाएगी लेकिन इंडस्ट्री में इसकी धूम अभी से है।
बात करें कैटरीना कैफ और विकी कौशल की तो इस दौरान फिर से दोनों ने महफिल लूट ली और लोगों को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











