Diwali Bash 2022- भूमि पेडनेकर की धमाकेदार दिवाली पार्टी, जैकी भगनानी के साथ दिखीं रकुल प्रीत सिंह

दिवाली 2022 की धूम है और हर साल की तरह इस साल भी इंडस्ट्री में इसको लेकर धमाका हो रहा है। जी हां, बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है एक के बाद एक दिवाली बैश से स्टार्स की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। हाल ही में कृति सैनन और रमेश तौरानी की दिवाली बैश से तस्वीरें सामने आईं थीं। लेकिन इस वक्त अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की पार्टी से तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। भूमि पेडनेकर के दिवाली बैश पर कई सितारे पहुंचे थे।
इसके अलावा सभी स्टार्स के लुक्स लोगों को दीवाना बना रहे हैं। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने जिस तरह की ड्रेस पहन रखी थी वो लोगों को काफी पसंद आ रही है और उनको लेकर लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
उनके यहां पहुंचे सितारों की अगर बात करें तो इस लिस्ट में राजकुमार राव, पत्रलेखा, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे पहुंचे थे। भूमि के साथ समीक्षा पेडनेकर भी नजर आ रहीं थीं।
हर दिन कई जगह दिवाली सेलिब्रेशन किया जाता है और यही कारण है कि सितारे एक साथ साथ जमा नहीं हो पाते हैं। हालांकि दिवाली से पहले जिस तरह से सितारों के लुक्स सामने आते हैं वो काफी शानदार है। रकुल प्रीत सिंह इस दौरान जैकी के साथ काफी सुंदर लग रहीं थीं।
उन्होने जैकी के अलावा अकेले भी पोज दिए हैं और तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। इसके अलावा राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ पोज देते दिखाई दिए। भूमि पेडनेकर की बात करें तो वो काफी शानदार अदाकारा हैं और आने वाले समय में उनके कई प्रोजेक्ट्स नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











