Diwali Bash 2022- कैटरीना कैफ- विकी कौशल की तस्वीरों ने जीता दिल, PICS!

इस वक्त बॉलीवुड में दिवाली बैश की धूम है इसको लेकर पार्टी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। जी हां, इस वक्त सितारों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि फिल्ममेकर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी से सामने आ रहीं हैं। इस दौरान कई सितारे पहुंचे थे लेकिन कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने ये महफिल लूट ली। जी हां, इस पार्टी से दोनों की दिलकश तस्वीरें सामने आई हैं। दिवाली बैश में इन दोनों के अलावा शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, कार्तिक आर्यन और शहनाज गिल शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, नुसरत भरुचा, नोरा फतेही, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा और वरुण- नताशा सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए। जैसे ही सितारों की एंट्री हुई तो उनकी तस्वीरें सामने आने लगीं।
बता दें कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल इस दौरान एक दूसरे का हाथ पकड़कर पहुंचे और उनको देखकर फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे हैं तो किसी का कहना है कि कपल गोल्स कोई इनसे सीखे।
इस मौके के लिए विकी ने नीले और सफेद रंग के एथनिक वियर को चुना, जबकि कैटरीना ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। कैटरीना कैफ के अलावा इस पार्टी में कई सितारे आए जिनकी तस्वीरें भी चर्चा में चल रहीं हैं।
विकी कौशल अक्सर अपनी पत्नी कैटरीना के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होने करवा चौथ के दौरान एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। ये इन दोनों का पहला करवा चौथ था।


Click it and Unblock the Notifications