..................... Diwali 2022- इस बार दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करेंगे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन! Diwali 2022- Shahrukh Khan and Amitabh Bachchan will not host Diwali party this year! - Hindi Filmibeat

Diwali 2022- इस बार दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करेंगे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन!

shahrukh khan

दिवाली 2022 को लेकर चर्चा होने लगी है और हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड भी दिवाली के रंग में रंगने के लिए तैयार है। सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाता है और फैंस के लिए सितारों के घर से कई शानदार तस्वीरें सामने आती हैं। ये वो मौका होता है जब सितारे एक छत के नीचे होते हैं और दिवाली पार्टी का आनंद लेते हैं। हाल ही में कई शादियां और पार्टी इंडस्ट्री में देखने को मिले थे जिसमें कई सितारे नजर आए थे।

लेकिन इस दौरान एक खबर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के घर से आ रही है। पिंकविला की मानें तो इस बार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन अपने घर पर दिवाली की उत्सव नहीं मनाने वाले हैं।

मशहूर है कि दीवाली की मेजबानी शाहरुख खान और गौरी खान, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बच्चन परिवार, एकता कपूर और शिल्पा शेट्टी और निश्चित रूप से करण जौहर द्वारा की जाती रही है।

लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान इसमें कम नजर आएंगे। हालांकि वो पार्टियों में शामिल हो सकते हैं लेकिन इस बार वो मेजबानी नहीं करते नजर आएंगे।

सबके अपने अलग अलग कारण है लेकिन करण जौहर के घर पर इस वक्त कुछ निर्माण कार्य चल रहा है इसलिए वो पार्टी होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि उनके जन्मदिन पर कुछ समय पहले धमाका हुआ था और सभी सितारे नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X