दिवाली 2020- शिल्पा शेट्टी, कियारा से लेकर ट्विंकल खन्ना, बॉलीवुड कलाकारों का खूबसूरत फेस्टिव लुक
पूरा देश आज दीपों का पर्व सेलिब्रेट कर रहा है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इस बार दिवाली की धूम अपने घरों तक ही सीमित है। बॉलीवुड सितारे भी अपने परिवार के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने इन- हाउस दिवाली लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं, जहां सभी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
कियारा आडवाणी, शिल्पा शेट्टी से लेकर ट्विंकल खन्ना, गौहर खान.. सभी कलाकार दिवाली के त्योहार को लेकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इनके लुक्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यूं तो हर साल बॉलीवुड में कई बड़ी दिवाली पार्टियां होती हैं, जहां सभी सितारे एकत्रित होते थे। अमिताभ बच्चन, एकता कपूर, करीना कपूर.. सभी दिवाली पार्टी होस्ट करते थे। लेकिन इस साल कलाकार कोरोना की वजह से एकत्रित नहीं होंगे, बल्कि अपने परिवार के साथ ही त्योहाल सेलिब्रेट करेंगे। यहां देंखे कुछ कलाकारों के दिवाली लुक्स।


Click it and Unblock the Notifications