दीवाली 2018: रेसलर जॉन सीना समेत बॉलीवुड के इन दिग्गजों ने फैंस को दी ढेरों शुभकामनाएं
आज पूरे देश में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और ऐसे में शुभकामनाओं का दौर तो आम बात है। इस मौके पर जहां सभी एक दूसरे को दीवाली की मुबारकबाद दे रहें है तो भला हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। बता दें कि बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और दिग्गजों ने दीवाली के लिए अपने फैंस को शुभकामनाएं भेंजी है। इस मौके पर खास बात ये रही कि फेमस रेसलर जॉन सिना ने भी इस बार दीवाली की शुभकामनाएं भेजकर भारतवासियों को खुश कर दिया है।
बॉलीवुड की बात करें तो इस लिस्ट में सुनील शेट्टी, काजोल, करण जौहर, बिपाशा बासु, इमरान हाशमी और नरगिस भी मौजूद है। बता दें कि सबने अपने अपने तरीके से सबको दिवाली की शुभकानाएं दी हैं।

बता दें कि जॉन सिना का दीवाली विश करना इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और उनके फैंस लगातार इसको शेयर कर रहें है। जॉन सिना ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें एक दिए जल रहें है और उसमें हैप्पी दीवाली लिखा हुआ है।
इसके अलावा बिपाशा बासु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हैप्पी दीवाली विश कर रहें हैं। इमरान हाशमी ने भी एक वीडियो पोस्ट करके दीवाली की शुभकामनाएं दी है। फिलहाल आप खुद ही अपने चहीते सुपरस्टार का दीवाली विश मैसेज देखिए और दीवाली की शुभकामनाएं दीजिए।


Click it and Unblock the Notifications