'मुन्ना भैया' ने तोड़ा अपने फैंस का दिल, कर दिया ये चौंकाने वाला खुलासा, 'मिर्जापुर 3' की जानकारी कर दी लीक

divyendu sharma

Divyendu Sharma On Mirzapur: मशहूर एक्टर दिव्येंदु शर्मा, जो अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, उन्होंने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और एक पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के बारे में बात की है।

मिर्जापुर वेब सीरीज का अभिन्न अंग रह चुके दिव्येंदु ने अपने फैंस का दिल तोड़ते हुए हाल ही में खुलासा किया है कि वह मिर्ज़ापुर के तीसरे सीज़न के लिए वापस नहीं आएंगे। उन्हें इस सीरीज में मुन्ना भैया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में दिव्येंदु ने कहा कि जब वह रोल में थे, तो इससे उनकी पर्सनैलिटी पर काफी असर पड़ा। "हमें किसी किरदार में बहुत गहराई तक जाकर अति-रोमांटिक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह आसान नहीं है। कभी-कभी, यह मेरे लिए असल में बहुत निगेटिव हो जाता था। मुझे घुटन महसूस होती थी। यह इतना मुश्किल है कि आपको पता ही नहीं चलता कि आप क्या कर रहे हैं। जब आप इससे बाहर आते हैं तभी आपको एहसास होता है कि यह कितना निगेटिव था"।

इस बीच, एक्टर की हालिया रिलीज मूवी की बात करें तो मडगांव एक्सप्रेस का डायरेक्शन कुणाल खेमू ने किया है, इसमें प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही भी थे। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों द्वारा मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, मिर्जापुर वेब सीरीज की बात करें तो यह सबसे लोकप्रिय शो में से एक रही है। हालांकि, तीसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक निर्माताओं द्वारा नहीं की है।

मिर्जापुर वेब सीरीज का पहला सीजन 16 नवंबर, 2018 को रिलीज हुआ था। जो काफी सुपरहिट रहा था। इस वेब सीरीज से पंकज त्रिपाठी रातों-रात एक बड़ा सितारा बन गए। दूसरा सीज़न अक्टूबर 2020 में रिलीज़ हुआ था। लेकिन इसका तीसरा सीजन आने में चार साल लग गए हैं। माना जा रहा है कि मिर्जापुर का तीसरा सीजन इस साल के अंत तक आएगा। मिर्ज़ापुर 3 में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, मनुऋषि चड्ढा और ईशा तलवार सहित अन्य कलाकार होंगे।

More from Filmibeat

Read more about: divyenndu sharma mirzapur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X