..................... Divyanka Tripathi's husband Vivek Vivek Dahiya made his Bollywood debut, information revealed - Hindi Filmibeat

Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक ने किया बॉलीवुड डेब्यू, सामने आई जानकारी

Vivek Dahiya

Vivek Dahiya: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं, इंटरव्यू में विवेक दहिया ने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपने प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुमार सानू की बेटी शैनन के साथ वह फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'चल जिंदगी' है।

दरअसल बात ऐसी है कि, छोटे पर्दे की दुनिया के फेमस एक्टर विवेक दहिया के स्टारडम में सीरियल 'ये है मोहब्बतें' ने बहुत बड़ा रोल प्ले किया। इसी शो के बाद वह घर-घर में जाना माना नाम बन गए। इसके बाद उन्होंने 'कवच: काली शक्तियों से' और 'कयामत की रात' जैसे शो में भी एक्टिंग की हैं।

विवेक दहिया फेमस एक्टर होने के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी के पति होने के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी स्टार वाइफ के साथ इनकी कई रील वायरल होती रहती है। एक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है।

इंटरव्यू में विवेक दहिया ने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपने प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, कुमार सानू की बेटी शैनन के साथ वह फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'चल जिंदगी' है। मूवी की कहानी रोड ट्रिप पर आधारित है।

विवेक दहिया ने कहा कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में उनके कई सिनेमैटिक अवतार देखने को मिलेंगे। बता दें कि जहां 'चल जिंदगी' विवेक दहिया की पहली फिल्म होगी, वहीं कुमार सानू की बेटी शैनन भी इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी।

हालांकि, ग्लैमर इंडस्ट्री से शैनन का नाता भी नया नहीं है। एक सिंगर की बेटी होने के नाते उन्होंने लॉस एंजलिस में बतौर सिंगर अपना करियर स्थापित किया है। 'चल जिंदगी' चार लोगों की कहानी है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: vivek dahiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X