बेटी मिहिका की मौत के 7 दिनों बाद फटा मां का कलेजा, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, बोलीं- मेरी होने के लिए...

divya seth

Divya seth heart broken Post: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दिव्या सेठ पर इन दिनों पहाड़ टूट पड़ा है। 7 दिनों पहले उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिससे उनकी दुनिया ही उजड़ गई है। लगभग एक हफ्ते पहले दिव्या सेठ की इकलौती बेटी मिहिका ने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिवार वाले अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी बेटी मिहिका इस दुनिया में नहीं हैं।

लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
23 साल की मिहिका के लिए परिवार वालों ने कई सपने देखे थे, लेकिन अब उनके चले जाने के बाद पूरे घर में मातम छा गया है। मिहिका के चले जाने का गम उनकी मां दिव्या सेठ को सबसे ज्यादा है। हाल ही में दिव्या सेठ ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख बयां किया है। बता दें कि दिव्या ने बेटी की मौत के 7 दिनों बाद यह पोस्ट किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने खुद की और बेटी की एक प्यारी सेल्फी पोस्ट की है। इसी के साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

लोगों ने दी हिम्मत
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही दिव्या अपनी दिवंगत बेटी के लिए लिखती हैं- 'मेरी होने के लिए धन्यवाद'। इसके के साथ ही उन्होंने एक हार्ट ब्रोकन इमोजी भी बनाया है। बता दें कि दिव्या की इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं और उन्हें हौसला बनाए रखने को कहा है। भगवान आपको इस मुसीबत से उबरने में आपको शक्ति दें। मुझे यकीन है कि वह अच्छी जगह पर है, वह एक एंजल है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कही आप हिम्मत बनाए रखो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X