Alia Bhatt पर भड़की Divya Khossla, खाली थिएटर्स की तस्वीर पोस्ट कर 'जिगरा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को कहा फर्जी!

Divya Khossla Kumar Slams Alia Bhatt for Jigra- दिव्या खोसला कुमार ने आज दशहरे वाले दिन कुछ ऐसा कर डाला है जो कि इंडस्ट्री में नई कैट फाइट को जन्म दे सकता है।
दिव्या खोसला ने अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा पर निशाना साधा है और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को फर्जी बताते हुए आलिया भट्ट को काफी खरी खोटी सुनाई है। पहले तो आपको उनके इस पोस्ट यकीन नहीं होगा और हो सकता है एडिटेड भी लगे।
लेकिन ये पोस्ट एकदम सच्चा है और दिव्या खोसला कुमार ने स्टोरी साझा करते हुए ऐसी बातें लिख डाला है। दिव्या ने लिखा था कि, वो फिल्म देखने के लिए सिटी मॉल गई थीं लेकिन सब सीटे खाली थीं।
दिव्या खोसला कुमार ने आलिया को लगाई लताड़
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने स्टोरी पोस्ट की थी। उन्होने लिखा, ''जिगरा का शो देखने के लिए पीवीआर सिटी मॉल गई थी। थिएटर्स पूरी तरह से खाली हैं। सभी जगह के हर थिएटर्स पूरी तरह से खाली जा रहे हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है, खुद ही टिकट खरीदे और फेक कलेक्शन का ऐलान कर दिया। आश्चर्य में हैं कि क्यों पेड मीडिया चुपचाप है।'' दिव्या खोसला का पोस्ट किसी बम धमाके की तरह सामने आया है और आलिया भट्ट के फैंस हैरान हैं।
आलिया ने नहीं दिया रिएक्शन
हालांकि अब देखने वाली बात होगी आलिया भट्ट इस स्टोरी का जवाब किस तरह से देती हैं। बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म (Jigra) की को-प्रोड्यूसर भी हैँ। हालांकि वो इसपर किसी तरह का रिएक्शन देती हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications












