Bollywood मगरमच्छों से भरा है... दिव्या खोसला ने खोला इंडस्ट्री का राज, तलाक को लेकर दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला इन दिनों कई कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर दिव्या ने मुकेश भट्ट का ऑडियो लीक किया था। वहीं अब हाल ही में दिव्या खोसला ने आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा। इस दौरान उनके फैन्स ने उनसे कई सवाल किए जिसका दिव्या ने दिल खोलकर जवाब दिया। दिव्या ने अपने एक्टिंग और एक्सपीरियंस को लेकर बात कही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड पर भी निशाना साधा।
मेंटल हेल्थ का कैसे रखती हैं ख्याल
इस सेशन के दौरान एक यूजर ने दिव्या से पूछा कि बॉलीवुड में इतनी बेचैनी होने के बाद भी आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल कैसे रखती हैं ? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां आपके आस पास बहुत सारे मगरमच्छ हैं। ऐसे में मैं बीच का रास्ता निकालती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि अपने आप में ईमानदार रहो।
किस फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लगा
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि कौन सी फिल्म है जिसमें काम करके आपको बहुत अच्छा लगा। इसपर दिव्या कहती हैं कि 'सवी' इसकी शूटिंग यूके में हुई थी यहां हमने -10 डिग्री पर पूरे 42 दिन तक शूट किया था। इसका प्रोडक्शन भी बहुत अच्छा था। यह फिल्म एक तरफ और बाकी मेरी अन्य फिल्में एक तरफ हैं।
अपने तलाक पर क्या बोलीं दिव्या
बता दें कि एक यूजर ने तलाक को लेकर सवाल किया कि क्या आपका तलाक हो चुका है ? इसपर दिव्या ने कहा नहीं, हालांकि लोग तो यही चाहते हैं। आपको बता दें कि दिव्या खोसला ने साल 2005 में भूषण कुमार से शादी रचाई थी। काम की बात करें तो दिव्या की हाल ही में फिल्म एक चतुर नार आई थी। इस फिल्म उनके साथ नील नितिन मुकेश नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला द्वारा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











