पिता छापते थे विजिटिंग कार्ड, किराए के घर से निकल ये हसीना बनी 10 अरब के मालिक की पत्नी!

Divya Khosla Career: आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं जो एक अभिनेत्री हैं। लेकिन साथ ही एक फिल्म मेकर भी है। साल 2004 में रिलीज हुई एक फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और अब वह 10 अरब की संपत्ति वाले प्रोड्यूसर की पत्नी बन चुकी है।

Divya Khosla

इस अभिनेत्री ने काफी सारी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है लेकिन जितना काम किया उस हिसाब से लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई। तो चलिए जानते हैं कि कौन है यह एक्ट्रेस और उनके ससुर कौन थे। जिनकी बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या हुई थी।

वैष्णो देवी में रचाई शादी

दरअसल हम बात कर रहे हैं दिव्या खोसला की। सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ में 13 फरवरी 2005 को वैष्णो देवी मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के 6 साल बाद उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया था।

शादी के बाद नहीं मिली एक्टिंग की मंजूरी

दिव्या खोसला की संपत्ति आज के वक्त में 42 करोड रुपए की बताई जाती है और उन्होंने हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया था की शादी के बाद उन्हें एक्टिंग के लिए इजाजत नहीं दी गई थी।

दिव्या खोसला का परिवार

दिव्या खोसला वैसे तो दिल्ली की रहने वाली है और उनकी मां एक टीचर हुआ करती थी। पिता के पास में एक छोटी सी प्रिंटिंग प्रेस हुआ करती थी जहां पर वह विजिटिंग कार्ड छापा करते थे। दसवीं क्लास तक वह अपने परिवार के साथ में एक रेंट के घर में रहा करती थी।

कौन थे दिव्या खोसला के ससुर?

दिव्या खोसला के पति भूषण कुमार आज के वक्त में टी-सीरीज के मालिक बन चुके हैं और उनके पिता गुलशन कुमार हुआ करते थे। जिनकी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम द्वारा हत्या करवा दी गई थी। अबू सलेम ने सिंगर से 5 लख रुपए की मांग की और जब सिंगर ने देने से इनकार कर दिया था तो उन पैसों से वैष्णो देवी में भंडारा करवाने की बात की थी। इससे अंडरवर्ल्ड डॉन नाराज हो गया था और उसने उनकी दिनदहाड़े हत्या करवा दी थी।

गुलशन कुमार की हुई थी बेरहमी से हत्या

दरअसल आपको बताते चलें कि गुलशन कुमार मंदिर में बिना बॉडीगार्ड के पूजा करने के लिए जा रहे थे और तभी तीन शूटर्स ने उन पर 16 गोलियां चला दी थी। जब सिंगर का ड्राइवर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था तो उसे भी मार दिया गया था।

दिव्या को लोग भेजते थे खून से लिखी हुई चिट्टियां

दिव्या खोसला ने खुलासा किया था कि उनका अफेयर तो किसी से भी नहीं रहा है लेकिन उनके घर पर लड़के खून से लिखी हुई चिट्टियां भेजा करते थे। ब्लेंक फोन कॉल भी किया करते थे। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि पति ने कभी भी उनके साथ बैठकर खाना तक नहीं खाया और वह काम में ही व्यस्त रहते हैं। साथ में वेकेशन पर भी नहीं गए और यह बात उन्हें काफी बुरी लगती है।

भूषण कुमार की कुल संपत्ति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की माने तो साल 2022 में भूषण कुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति तकरीबन 10000 करोड रुपए की थी। जिसकी वजह से उन्हें 175वें अमीर भारतीय की रैंकिंग भी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X