..................... दमदार Poster के साथ सत्यमेव जयते 2 का एलान- जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी दिव्या खोसला कुमार Divya khosla kumar will play lead role against John abraham in Satyameva jayate 2 - Hindi Filmibeat

दमदार Poster के साथ सत्यमेव जयते 2 का एलान- जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी दिव्या खोसला कुमार

काफी समय से जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर चर्चा थी जिसका एलान अब कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि इस फिल्म को फिर से मिलाप जावेरी निर्देशित करने वाले हैं। 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों का दिल जीत लिया था। इसी के चलते एक बार फिर से जॉन अब्राहम धमाका करने आ रहे हैं।

बता दें कि सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम को अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया और ये फिल्म भी इसी तरह के सब्जेक्ट पर निर्भर होने वाली है। इस फिल्म में जॉन के साथ मनोज बाजपेई नजर आए थे।

satyameva jayate 2, john abraham, divya khosla kumar, सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार

बता दें कि जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है और इस बार मिलाप जावेरी इस फिल्म के लिए टी-सीरीज से हांथ मिलाया है।

फिल्म के पहले पोस्टर के साथ बताया गया है कि फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज कर दी जाएगी। निश्चित है कि इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम के फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X