..................... Divya Khosla Kumar will marry Parn Puri, claims KRK amid divorce rumours with Bhushan Kumar - Hindi Filmibeat

'जबरदस्त इश्क चल रहा है, जल्द होगी शादी..' दिव्या खोसला कुमार को लेकर एक्टर का दावा, दंग रह जाएंगे आप!

Divya Khosla Affair: दिव्या खोसला कुमार को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है कि वो अपने पति और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को तलाक देने वाली हैं। जी हां, इस विवाद के बीच एक वीडियो केआरके का सामने आया है और इस दौरान उन्होने जो कुछ भी कहा वो लोगों को हिलाने के लिए काफी है।

Divya Khosla

उनका कहना है कि दिव्या खोसला काफी जल्दी अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली है। केआरके ने इस वीडियो में कई खुलासा किए और मजाकिया अंदाज में दिव्या खोसला कुमार और उनके कथित बॉयफ्रेंड को ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

अमीर आदमी की बीवी को पटाओ...

केआरके ने खुले शब्दों में ऐसी बातें की हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। दिव्या को लेकर उन्होने कहा, ''पहले आप ये फोटोज देखिए, इन फोटोज में है दिव्या खोसला और पर्ण पुरी। आज कर इन दोनों का इश्क जबरदस्त चल रहा है। बताया जा रहा है कि जल्दी दोनों शादी करने वाले हैं। आप कहेंगे के दिव्या तो भूषण कुमार की वाइफ थी, लेकिन वो थी अब है नहीं।''

केआरके के ने आगे कहा, ''अगर आपको अमीर बनना है तो किसी अमीर आदमी की पत्नी की फंसा लो जैसा अली गोनी ने किया और सुजैन खान को पटा लिया। वो 400 करोड़ लेकर आई थी तलाक के बाद।'' केआरके ने इसके अलावा कई दावे किए और कह रहे हैं कि दोनों का तलाक काफी जल्दी होने वाला है। हालांकि इस खबर पर कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।

केआरके को लेकर मशहूर है कि वो इस तरह के वीडियो बनाते रहते हैं सितारों को ट्रोल करते हैं। कई बार उनके दावे सही होते हैं तो कई बार वो फर्जी निकलते हैं। देखने वाली बात होगी कि दिव्या खोसला कुमार या भूणष कुमार इसपर कब रिएक्ट करते हैं। फिलहाल आप देखिए केआरके का ये वीडियो...

Read more about: divya khosla kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X