दिव्या खोसला कुमार आईफा अवार्ड्स 2022 में पहली बार परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह हैं तैयार
बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय अवार्ड शो, IIFA अवार्ड्स 2022 एक धमाके के साथ वापसी कर रहा है इस बार 22वें संस्करण का आयोजन यास आइलैंड, अबू धाबी में किया गया है। IIFA अवार्ड की घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
सितारों से सजे इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड चार्टबस्टर पर कई नामचीन चेहरे परफॉर्म करते हुए नज़र आयेंगे, उनमें से एक नाम है खूबसूरत और टैलेंटेड दिव्या खोसला कुमार का। यह पहली बार होगा जब दिव्या आईफा के मंच पर अपना टेलेंट दिखाती नजर आएंगी। उनके प्रशंसक निश्चित रूप से इस परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने प्रेस्टीजियस आईफा अवार्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बात करते हुए कहा, "आईफा, भारतीय सिनेमा की विशाल पहुंच को रिप्रेजेंट करता है और भारतीय सीमाओं से आगे पहुंचने वाला एक मेजर इंटरनेशनल इवेंट के रूप में देखा जाता है। आईफा ने वास्तव में भारतीय सिनेमा की दुनिया को शानदार शिखर तक पहुंचाया और इसे नए दर्शक दिए हैं।
दिव्या ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और अबू धाबी के यास आइलैंड में होने वाले 22वें एडिशन के लिए अपनी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। दर्शकों और मेरे प्रसंशको के लिए परफॉर्म करना निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह पहली बार होगा जब मैं किसी अवॉर्ड शो में परफॉर्म कर रही हूं!"
अवार्ड शो की भव्यता निश्चित रूप से उत्कृष्ट है। इस साल इवेंट में दिव्या के अलावा वरुण धवन, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन परफॉर्म करते नजर आएंगे। जबकि बतौर होस्ट दिखेंगे सुपरस्टार सलमान खान।


Click it and Unblock the Notifications











