Divya Khosla Kumar फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं बुरी तरह से घायल, ऐसे बिगड़ा चेहरा, Photo

By Filmibeat Desk
divya-khosla-kumar-gets-badly-injured-on-her-face-during-shoot-of-her-next-film

Divya Khosla Kumar injured: अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार को हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। वह लोहे की ग्रिल से टकरा गई, जिसकी वजह से उनके गाल की हड्डी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम को रुकने नहीं दिया और उन्होंने पूरे डेडिकेशन के साथ शूटिंग पूरी की।

अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। अपने घायल चेहरे की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे आगामी प्रोजेक्ट के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बुरी तरह से घायल हो गयी हूं.. लेकिन शो चलता रहना चाहिए। आप सभी के आशीर्वाद और हीलिंग एनर्जी की बेहद जरूरत है।"

दिव्या के फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन को प्यार और शुभकामनाओं से भर दिया है। सभी उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें, दिव्या खोसला इन दिनों यारियां 2 की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें दिव्या के साथ मीजान जाफरी और यश दास गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। वरीना हुसैन, प्रिया वारियर और पर्ल वी पुरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह टी-सीरीज़ के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म की घोषणा अक्टूबर 2022 में ही की गई थी और यारियां 2 को इस साल मई में रिलीज किया जाना था। लेकिन फिर जनवरी में, निर्माताओं ने घोषणा की थी कि यह 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू करेंगे।

Read more about: divya khosla kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X