..................... Divya Dutta reveals why she is single at 48 and how she felt about her breakup - Hindi Filmibeat

48 की उम्र में भी सिंगल लाइफ जी रही हैं ये हसीना, ब्रेकअप से मिला था दर्द!

Divya Dutta On Her Love Life: दिव्या दत्ता बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। उन्होंने अपने हर एक किरदार में लोगों को इंप्रेस किया है।

Divya Dutta

लेकिन आपको बता दें कि दिव्या दत्ता आज के वक्त में एक अच्छे खासे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं और उनके पास में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। लेकिन सिर्फ एक कमी है जो प्यार की है। ह्यूमन का बॉम्बे के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जिंदगी के खालीपन को लेकर भी बात की है।

क्यों सिंगल हैं दिव्या दत्ता?

दिव्या दत्ता से जब सवाल किया गया कि क्या वह सिंगल है और ऐसा क्यों है तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "यह मुझे सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। लेकिन अभी तक मुझे सच्चा प्यार नहीं मिला है। जिंदगी में काफी लोग आए लेकिन ब्रेकअप हो गया और मुझे ब्रेकअप का बहुत दर्द भी मिला।"

दिव्या दत्ता ने कहा कि "ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैंने प्यार को लेकर कोई भी उम्मीद खो दी है। जब सही वक्त आएगा तो पार्टनर भी सही मिलेगा। प्यार होने के लिए सही पार्टनर मिलना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि तभी आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। मुझे भगवान पर पूरा यकीन है।"

एक्ट्रेस के लिए सही साथी मिलना है ज़रूरी

अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि उनके लिए शादी जरूरी नहीं है लेकिन सच्चा प्यार और सही साथी मिले तो का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में दिव्या दत्ता ने कहा था कि "मैंने शादी नहीं की है लेकिन इसका मतलब नहीं है कि मैं अपनी जिंदगी में एंजॉय नहीं कर रही हूं।"

Read more about: divya dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X