हॉलीवुड की फिल्म में दिव्या दत्ता

दिव्या ने बताया कि उनके पास हॉलीवुड की कई फिल्में है। इनमें से एक है निर्देशक जेनिफर लिंच की फिल्म 'हिस्स', जिसकी कहानी एक इच्छाधारी नागिन के इर्दगिर्द बुनी गई है, जो अपने इच्छानुसार खुद को इंसान के रूप में बदल लेती है। फिल्म में मल्लिका शेरावत मुख्य किरदार निभा रही हैं, जबकि दिव्या इरफान के साथ प्रेमी जोड़े के रूप में नजर आएंगी।
दिव्या ने बताया, "मैंने एक चुनौतीपूर्ण किरदार को स्वीकार किया है। मैंने इरफान की प्रेमिका के तौर पर इसमें काम किया है। फिल्म में मेरी भूमिका काफी अच्छी है।" 'हिस्स' के अलावा दिव्या के पास हॉलीवुड की दो और फिल्में हैं। इसमें एक 'एम्मी' पुरस्कार विजेता निर्देशक फ्रेड होल्म्स की 'हार्ट लैंड' शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications