खानाबदोश हुई दिव्या दत्ता

फिल्म में दिव्या एक ऐसी जलेबी नाम की ऐसी लड़की की भूमिका में है जिसकी भाषा मर्दानी होती है और वो हमेशा मस्त रहती है। दिव्या को इस रोल को करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।
फिल्म में उसके प्रशिक्षक कोई और नही बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा थे जोकि उन्हें तरह तरह की गालिया सिखाते थे और आवाज में उतार चढाव का प्रशिक्षण देते थे।
दिव्या ने कई सारे ऐसे शब्द सीखे जो कि आम जिंदगी में उन्होंने कभी इस्तेमाल ही नही किया था। दिव्या ने इस बारे में बताया, ''पहले मुझे इस तरह की भूमिका करनी अजीब लग रही थी लेकिन बाद में मुझे अच्छा लगने लगा। मुझे लगने लगा कि जैसे मैं एक लड़का हूं। ''


Click it and Unblock the Notifications











