Divya Dutta ने एयरलाइंस पर लगाया 'हैरेसमेंट' का आरोप, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखे!

Divya Dutta Airlines Harassment- एक दिन सुबह सुबह आप अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जाएं, वहां पर आपके बुक्ड एयरलाइंस की खिड़की पर कोई ना मिले, फ्लाइट भी कैंसिल हो चुकी है और आपको अर्जेंट काम है।
इस सबके बाद आपका रिएक्शन कैसा होगा? ऐसा ही कुछ अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ हुआ है। दिव्या दत्ता ने इंडिगो एयरलाइंस पर भड़कते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वो वीडियो भी नजर आ रहा है जो कि उन्होने एयरपोर्ट पहुंचकर बनाया था।
इस प्लाइट के कैंसिल होने की कोई खबर भी एक्ट्रेस को नहीं दी गई थी और एक्ट्रेस शूटिंग के लिए उड़ान भरने वाली थीं। दिव्या दत्ता ने इसको हैरेसमेंट कहा है और वीडियो के साथ कई बातें लिखी हैं।
दिव्या दत्ता ने गुस्से में किया पोस्ट
दिव्या दत्ता ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''@indigo.6e ! आज सुबह एक बहुत ही भयानक अनुभव के लिए आपका शुक्रिया!! फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई..मैं रद्द किए गए फ़्लाइट पर चेक इन कर रही हूँ। मदद के लिएन यहां कोई कर्मचारी नहीं है! बाहर निकलने के लिए टी गेट पर हैरेसमेंट और @indigo.6e @indigoairways का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था...और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार! मेरी शूटिंग प्रभावित हुई और मैं बहुत परेशान हूं!!!''
कई मामले हो चुके हैं
दिव्या दत्ता ने जिस समस्या का सामना किया है वो पहली बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार देखा जाता है कि सितारे परेशान हो चुके हैं। कभी उनके साथ अभद्रता का मामला सामने आता है तो कभी फ्लाइट लेट या फिर कैंसिल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिलहाल आप देखिए अभिनेत्री दिव्या दत्ता का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











