..................... मौत से 1 साल पहले दिव्या भारती ने दुबई में दिया था ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस, 21 साल बाद वीडियो वायरल! Divya Bharti gave a spectacular performance in Dubai, video went viral after 21 years! - Hindi Filmibeat

मौत से 1 साल पहले दिव्या भारती ने दुबई में दिया था ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस, 21 साल बाद वीडियो वायरल!

divya bharti

दिव्या भारती भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस आज भी उनको याद करते हैँ। इस वक्त वो इसलिए चर्चा में आई हैं क्योंकि उनका थ्रोबैक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिव्या भारती दुबई में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

वीडियो साल 1992 का बताया जा रहा है। जानने वाली बात ये कि निधन के एक साल पहले उन्होने ये ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस दुबई में दी थी। वीडियो में वो अपने सबसे हिट गाने सात समुंदर पार पर डांस करती हुईं नजर आ रही है।

दिव्या भारती काफी सुंदर लग रही हैँ। कहा जाता है कि वो अगर जीवित होतीं तो उनका नाम आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में लिखा जाता है। दिव्या के इस वीडियो के सामने आते ही लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

दिव्या भारती के फैंस इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर ये होती तो काजोल रानी और कई अभिनेत्रियां टॉप पर ना आतीं।'' एक ने लिखा, ''ना इनके जैसी कोई थी ना है ना होगी मिशाल हैं दिव्या भारती अच्छी इन्सान भी और talented भी।'' एक ने लिखा, ''मुझे अभी भी उनकी मौत की खबर याद है, मुझे उनके लिए बहुत दुख हो रहा है, एक प्रतिभाशाली सुपरस्टार बहुत जल्दी चला गया....'' एक ने लिखा, ''इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि अन्य हस्तियाँ उसकी सफलता से क्यों ईर्ष्या करती थीं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

शतरंज थी आखिरी फिल्म

दिव्या भारती की आखिरी रिलीज शतरंज थी, जो दिसंबर 1993 में स्क्रीन पर आई थी और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और जूही चावला भी थे। उन्होंने तीन भाषाओं की 21 फिल्मों में काम किया, जिनमें से आधी से ज्यादा हिट रहीं। अप्रैल 1993 में, दिव्या की 5वीं मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने से मृत्यु हो गई। उनकी मौत के बाद खबरें आई थीं कि उनकी हत्या की गई है, लेकिन एक्ट्रेस के परिवार ने ऐसी सभी रिपोर्टों का खंडन किया।

Read more about: divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X