वो गिरीं या गिराई गईं? 19 साल की सुपरस्टार दिव्या भारती की मौत आज भी है राज, साजिद नाडियाडवाला पर लगे इल्जाम

Divya Bharti death mystery

Divya Bharti death mystery: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और टैलेंट से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती फिल्म इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा थीं। सिर्फ तीन साल के करियर में उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जो किसी भी नए कलाकार के लिए बड़ा माइलस्टोन माना जाता है। लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत आज भी कई लोगों के दिमाग के हिलाकर रख देती है।

19 साल में रहस्यमयी मौत

5 अप्रैल 1993 की रात एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया। दिव्या अपने घर की बालकनी से गिर गईं और सिर्फ 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठे, जिसने परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया।

मौत के बाद सामने आई गुप्त शादी की सच्चाई

दिव्या की मौत के बाद यह बात सबके सामने आई कि उन्होंने मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला से चुपचाप शादी कर ली थी। इस रहस्य ने लोगों में और भी जिज्ञासा पैदा की। कई आरोप साजिद पर लगे, लेकिन समय के साथ यह साफ हो गया कि वह दिव्या से सच्चा प्यार करते थे और आज भी उनके परिवार से जुड़े हुए हैं।

साजिद की पत्नी वर्दा नाडियाडवाला ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या आज भी उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- 'दिव्या का परिवार हमारे बहुत करीब है। मेरे बेटे भी उन्हें टीवी पर देखकर बड़ी मम्मा कहते हैं।'

दिव्या का करियर और शुरुआती सफर

दिव्या ने सिर्फ 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू की। शुरुआत में उन्हें फिल्म 'राधा का संगम' का ऑफर मिला था, लेकिन यह रोल बाद में जूही चावला को दे दिया गया। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया और तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उन्हें तुरंत पहचान मिल गई।

बॉलीवुड में उनकी शुरुआत भी जबरदस्त रही। उन्होंने 'विश्वात्मा', 'शोला और शबनम', 'दीवाना', 'जान से प्यारा', 'बलवान', 'दिल आशना है' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा।

1992 में रिलीज हुई 'दीवाना' उनकी सबसे बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

एक ऐसा सितारा, जिसकी चमक आज भी बरकरार

दिव्या भारती भले ही बहुत जल्दी दुनिया छोड़ गईं, लेकिन उनका छोटा सा सफर इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ गया। उनकी फिल्मों को आज भी लोग प्यार से देखते हैं और उनका नाम हमेशा याद किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: divya bharti sajid nadiadwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X