'मुझे कितने गधे मिले हैं लेकिन...', अपनी हरकतों के चलते फिर ट्रोल हुईं Divya Agarwal, लोग बोले- हमेशा पीकर रहत

Divya Agarwal Viral Video: बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी दिव्या अग्रवाल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ में शादी की थी। हालांकि इससे पहले वह कई रिलेशनशिप में रह चुकी है।
अब इसी बीच दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रही है इस वीडियो में दिव्या अग्रवाल किसी इंटरव्यू में बैठी हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह बोलती हुई देखी जा सकती है कि "मुझे अपनी जिंदगी में जितने भी गधे मिले हैं मैंने कभी भी अपने मुंह से यह नहीं निकाला है कि ऑल मैन आर डॉग्स।"
दिव्या अग्रवाल ने इस वीडियो में आगे कहा कि "मैंने ऐसा कभी भी नहीं कहा है। मैं हमेशा यही कहती हूं कि जैसा तुम करोगे वैसा ही तुमको मिलेगा। तुम्हारी भी गलती है सामने वाले की भी गलती है। मुझे पता था कि कोई एक तो किसी कोने में मेरे लिए होगा। जो मेरे लिए अच्छा होगा। जो मुझे चाहेगा।"
अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि "मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं जो एक लड़की के लिए दासी बनकर बैठी रहेगी। जब वो मानेगा वो शादी करेगी। मैं तो ऐसी हूं कि नहीं करनी है अच्छी बात है। मैं मूव ऑन कर लुंगी। मेरी भी अपनी जिंदगी है।" दिव्या अग्रवाल के इस वीडियो पर अब लगातार वह ट्रोल होती हुई नजर आ रही है।
दरअसल आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल इस वीडियो में एकदम ऐसी नजर आ रही है कि उन्होंने नशा किया हुआ है। काफी सारे लोग कमेंट बॉक्स में यही बात करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के चलते दिव्या को काफी सारे लोग खरी-खोटी भी सुनाते हुए देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











