AR Rahman-Saira Banu के तलाक पर बोलीं वकील, कहा- 'कोई भी खुश नहीं है लेकिन फिर भी...'

Saira Banu and A R Rahman separation

AR Rahman-Saira Banu Divorce: तलाक की वकील वंदना शाह ने गुरुवार को कहा कि लंबे समय से चली आ रही शादी को खत्म करने में कोई भी खुश नहीं होता, लेकिन उनके मुवक्किल संगीतकार ए आर रहमान और सायरा बानो अपने तलाक को समझदारी भरे तरीके से संभाल रहे हैं।

29 साल पुरानी शादी हुई खत्म

वंदना शाह के ऑफिस ने मंगलवार रात को खबर ब्रेक कर दी थी कि यह कपल "अपने रिलेशनशिप में अहम इमोशनल तनाव" के कारण 29 साल पुरानी अपनी शादी को खत्म कर रहा है।

वंदना शाह ने पीटीआई से कहा, "यह एक लंबी शादी है और लंबी शादी और तलाक में कोई भी इसे खत्म करने से खुश नहीं होता। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वे ठीक हैं, लेकिन कोई भी खुश नहीं है।" उन्होंने कहा, "हम चीजों को शांतिपूर्ण तरीके से देख रहे हैं। हम किसी भी निगेटिविटी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। वे दोनों ही सम्मानित व्यक्ति हैं।"

वंदना शाह ने तलाक पर कही ये बात

वंदना ने कहा, "29 सालों से वे बहुत अच्छा जीवन जी रहे हैं और उनकी जिंदगी जीने के तरीके में कुछ नहीं बदल रहा है। उनकी कहानी किसी परीकथा की तरह खत्म नहीं हुई, जैसा कि हर कोई उम्मीद कर रहा था या जैसा कि उन्होंने भी उम्मीद की होगी। कोई भी व्यक्ति तलाक की उम्मीद लेकर शादी में नहीं जाता है।"

आपकी जानकारी के लिए बता दें, रहमान और बानू की शादी साल 1995 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं - बेटियां खतीजा, रहीमा और बेटा अमीन।

More from Filmibeat

Read more about: a r rahman saira banu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X