Anamika Bisnoi Death: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को दिनदहाड़े पति ने गोलियों से भूना, CCTV फुटेज वायरल

Anamika Bisnoi Death

Anamika Bisnoi Death: राजस्थान के फलौदी में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान अनामिका बिश्नोई के रूप में हुई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पति से अलग होने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि उनके पति के खिलाफ कोर्ट में दहेज का केस भी दायर किया गया था। बिश्नोई के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अनामिका बिश्नोई की उसके पति ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। जिसके बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अब इस वारदात के पीछे की वजह भी सामने आ रही है। दरअसल, 13 साल पहले शादी होने के बाद एक लंबे समय तक पति-पत्नी साथ भी रहे। लेकिन 3 साल पहले अनामिका सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गई। जो उसके पति को नागवार गुजरा। अनामिका मर्डर केस के पीछे यही वजह बताई जा रही है।

अनामिका बिश्नोई सोशल मीडिया पर अपने देसी डांस रील वीडियो को लेकर काफी मशहूर थीं। वहीं अब उनकी मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान सा खड़ा कर दिया है। अनामिका बिश्‍नोई राजस्‍थान में जोधपुर के पास फलोदी में नागौर रोड पर नारी कलेक्शन शोरूम चलाती थी। अनामिका बिश्‍नोई सोशल मीडिया पर राजस्‍थानी गानों पर वीडियो व रील्‍स बनाती थी, जो खूब वारयल होते थे।

पिता का आरोप है कि अनामिका के शोरूम पर रविवार दोपहर को उसका पति महीराम आया और उसके गोली मार दी, जिससे बेटी की मौत हो गई। अनामिका की शादी करीब 13 साल पहले महीराम के साथ हुई थी। 10 वर्ष तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे बाद में खटास आने लगी।

अनामिका ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का वाद भी दायर किया था, जिसके चलते आए दिन विवाद होता था।

Read more about: anamika bisnoi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X