मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने बंपर दिवाली के लिए हाउसफुल 4 को कहा धन्यवाद!
फ़िल्म "हाउसफुल 4" अब गुरुवार के दिन अच्छे प्रदर्शन के साथ 150 करोड़ क्लब में प्रवेश करने के लिए तैयार है और बॉक्स ऑफिस पर एक सुपर-डुपर हिट फ़िल्म के रूप में अपनी जगह बनाने की राह पर है। यह फिल्म हाउसफुल फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जबकि "हॉउसफुल 4" को सिनेमाघरों में आये अभी सिर्फ़ एक हफ़्ता ही हुआ है।
फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिल रही है और बॉक्स ऑफिस नंबर निश्चित रूप से इस बात को सही ठहराते हैं कि फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख रही है बल्कि दर्शक भी पागलपंती से भरपूर इस कॉमेडी फ़िल्म का आनंद ले रहे हैं।

फिल्म बिरादरी के जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर्स ने साझा किया है कि हाउसफुल की यह चौथी फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है क्योंकि फिल्म देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications