..................... Distributors of Rajinikanth’s ‘Lingaa’ to beg for compensation - Hindi Filmibeat

रजनीकांत की सुपरफ्लॉप फिल्म 'लिंगा' के वितरक अब मांगेंगे भीख!

रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण डिस्ट्रिव्यूटर्स को भारी नुकसान सहना पड़ा है। उसी नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग कर रहे वितरक अब भीख मांग कर अपना विरोध जताएंगे। पिछले कई महीनों से कभी भूख हड़ताल कर तो कभी प्रदर्शन कर वितरकों ने अपना विरोध जताया है। लेकिन न ही निर्माताओं की ओर से कोई जवाब आया, न ही रजनीकांत की ओर से।

लिहाजा, वितरकों ने मुआवजे की अपनी मांग पूरी नहीं होने के कारण यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। वितरकों का कहना है कि अब तक इस दिशा में सुनवाई नहीं हुई है, जिसके बाद मजबूरन उन्होंने भीख मांगकर विरोध जताने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि इसकी शुरुआत मंगलवार को रजनीकांत के घर के बाहर से हो सकती है।

वितरकों और थियेटर ने फिल्म के निर्माता वेंकटेश द्वारा 35 करोड़ रुपये की धनराशि लौटाने का अनुरोध ठुकराने के बाद विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाने की ठानी है। और इसकी शुरूआत होगी रजनीकांत के घर के बाहर से।

वितरक सिंगारवाडिवेलन ने बताया कि, 'पिछले महीने यह फैसला किया गया था कि अत्यधिक घाटे की स्थिति में हमें मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए रजनीकांत ने अपने दोस्त और वितरक तिरुपुर सुब्रमण्यम की नियुक्ति की थी। उन्होंने हमारे द्वारा वहन घाटे की रकम सुनिश्चित की। लेकिन निर्माता 35 करोड़ रुपये का भुगतान करने से मना कर रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X