#Heropanti: वरूण धवन के दो अनाउंसमेंट और कर रहे हैं राज!
वरूण धवन की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है। और ये बात हम क्यों कह रहे हैं ये तो आपको ट्विटर पर जाते ही पता चल जाएगा। दरअसल, वरूण धवन की फिल्म ढिशूम को लेकर आज दो अनाउंसमेंट हुए।
पहला था ढिशूम का पोस्टर और दूसरा ये कि फिल्म का ट्रेलर आज 4 बजे रिलीज़ किया जाएगा। बस इस अनाउंसमेंट के साथ ही ढिशुम को लेकर इतना कुछ ट्रेंड हो रहा है कि ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंड्स में से तीन तो वरूण धवन की इस फिल्म के नाम है।
फिल्म में वैसे भी वरूण धवन और जॉन अब्राहम के लुक की काफी तारीफ हो चुकी हैं और उन दोनों को साथ में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।
[#PlotLeak: किडनैप विराट कोहली को ढूंढने निकले हैं वरूण धवन और जॉन?]
ढिशूम कई कारणों से चर्चा में है और सबसे अजीब थी हाल ही में फिल्म की कहानी लीक होने की अफवाह। अगर अफवाहों की मानें तो फिल्म में जॉन और वरूण धवन भारतीय जासूस बने हैं जिन्हें अबू धाबी एक मिशन पर भेजा जाता है।
अफवाहों की मानें तो फिल्म में साकिब सलीम विराट कोहली का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में नरगिस फखरी और अक्षय कुमार भी कैमियो में दिखाई दे रहे हैं।
जानिए जॉन अब्राहम का वरूण धवन पर Super Analysis -


Click it and Unblock the Notifications















