#KuchBhi: बेहद अजीब कारण से पाकिस्तान में BAN हुई ढिशूम!
हमेशा की तरह एक बेहद ही अजीब कारण से पाकिस्तान ने हालिया रिलीज़ फिल्म ढिशूम बैन कर दी है। इस वजह से जहां फिल्म के कलेक्शन पर थोड़ा असर पड़ेगा, वहीं वरूण धवन ने इस बात पर खासा नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि ये बिल्कुल भी ज़रूरती नहीं था।
वरूण ने बताया कि उनकी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो पाकिस्तान के किसी भी इंसान की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। ऐसे में फिल्म को बैन करना बिल्कुल गलत निर्णय था।

गौरतलब है कि ढिशूम का प्लॉट क्रिकेट के इर्द गिर्द घूमता दिखाया गया है जहां भारत पाकिस्तान के मैच के ठीक 36 घंटा पहले, भारत से सबसे बेहतरीन क्रिकेटर को किडनैप कर लिया जाता है।
[REVIEW: ढिशूम, 100 टका पैसा वसूल]
इस किडनैपिंग को एक पाकिस्तानी फैन के पागलपन से भी जोड़ा जाता है और फिल्म में उस फैन को पाकिस्तान की टी शर्ट पहने हुए यह कहते दिखाया गया है कि वो चाहता है कि पाकिस्तान जीत जाए इस वजह से ये क्रिकेटर नहीं छोड़ा जा सकता।
[10 कारण: क्यों देखें सुपरमसालेदार फिल्म - ढिशूम]
हालांकि यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी होता है। लेकिन पाकिस्तान को इस सीन से शायद कुछ ज़्यादा ही दिक्कत हो गई। क्योंकि पाकिस्तान के मैच जीतने के लिए एक भारतीय क्रिकेटर को किडनैप करना पड़ा। Hmmm वैसे भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने आखिरी मैच कब जीता था।
[शाहरूख ने वादा किया पर पाकिस्तान पहुंचकर निभा नहीं पाए!]


Click it and Unblock the Notifications











