Dishoom 2- वरुण धवन ने फिर मिलाया भाई रोहित धवन से हाथ- 2020 में होगा बड़ा धमाका?
अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म ढिशुम जब रिलीज हुई थी तो इस फिल्म ने कमाल कर दिया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आई थीं और फिल्म में अक्षय कुमार एक कैमियो किया था। अब इस फिल्म के अगले पार्ट के लेकर एक खबर आ रही है जो कि काफी शानदार है। पता चला है कि इस फिल्म में का दूसरा पार्ट मतलब ढिशुम 2 भी बनेगी जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरु होने वाली है।
इस फिल्म की अगर बात करें तो इसमें एक भारतीय क्रिकेटर को किडनैप कर लिया जाता है जिसको ढूंढने की जिम्मेदारी जॉन और वरुण धवन की होती है। लेकिन ढिशुम 2 की स्टोरीलाइन बिल्कुल अलग होने वाली है।

इस फिल्म के लिए काफी ज़्यादा मेहनत की जा रही है और शानदार कहानी की तलाश है। वरुण धवन एक बार फिर से अपने डायरेक्टर भाई रोहित धवन के साथ दमदार वापसी करते हुए नजर आएंगे।
फिलहाल इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। फिलहाल आप देखिए उन फिल्मों की लिस्ट जिसका सीक्वल आने वाला है..


Click it and Unblock the Notifications











