वायरल हो रही है दिशा सालियान सूरज पंचोली की पार्टी की तस्वीर, भड़के सूरज पंचोली
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान का सुसाइड केस जब से जोड़ा गया है तब से इस सुसाइड केस में रोज़ कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है। और अब सूरज पंचोली और दिशा सालियान की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। हालांकि ये तस्वीर सच है या झूठ इसकी पुष्टि फिलहाल कोई नहीं कर रहा है।
वहीं तस्वीर में मौजूद लड़की दिशा सालियान ही हैं, इसकी भी पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि बस उसी एक चेहरे पर इतनी ज़्यादा लाइट है कि चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

ये तस्वीर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है क्योंकि कहा जा रहा था कि दिशा सालियान के साथ एक बॉलीवुड पार्टी में दुव्यवहार हुआ था जिसकी सूचना उन्होंने सुशांत को दी थी। दिशा की मौत के ठीक एक घंटा पहले।
और फिर एक घंटे के अंदर दिशा के 14वें माले से कूदकर जान देने की खबर आई। कई टीवी चैनलों के सूत्रों की मानें तो दिशा ने जो कुछ सुशांत को बताया, उसके बाद सुशांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे।


Click it and Unblock the Notifications











