हादसा या हत्या? फिर दहकी दिशा सालियान केस की आग, हाईकोर्ट पहुंचे पिता बोले- पहले रेप किया फिर मार दिया...

Disha Salian Death- दिशा सालियान केस तो याद ही होगा? इस केस को लेकर एक फिर से आग भड़की है और दिशा के पिता ने एक बड़ा ले लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की सेलिब्रिटी पीआर मैनेजर दिशा सालियान की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया था और ये केस सुशांत के निधन के कुछ दिन बाद हुआ था।
आज तक इसको लेकर कुछ ठोस पता नहीं चल पाया है। अब खबर आ रही है कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने इस केस को लेकर मुंबई हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है।
उनके पिता ने हाईकोर्ट जाकर ये अर्जी लगानी है कि इस केस की सीबीआई जांच हो और सख्ती के साथ आरोपियों ने निपटा जाए। साल 2020 में हुए इस केस के सारे पत्ते अभी नहीं खुल पाए हैं।
आदित्य ठाकरे को हिरासत में लेने की मांग
दिशा सालियान के इस केस को लेकर पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ क्रूरतापूर्वत रेप किया गया और हत्या की गई थी। इसमें शिव सेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे को गिरफ्तार करें और उनके पूछताछ करें।
हालांकि वकील का कहना है कि अभी याचिका दायर की गई और इसको लेकर सुनवाई होनी है। पुलिस ने निधन के बाद जो कुछ भी कहा था उसको पूरी तरह से दिशा के पिता खारिज करते दिख रहे हैं।
इमारत से गिरकर हुई मौत?
ये घटना 8 जून साल 2020 की है और पुलिस ने बताया था कि 14वीं मंजिल से गिरकर दिखा का देहांत हुआ था। लेकिन अब जो याचिका दिशा सालियान के पिता ने दी है और वो काफी अलग है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ पहले बलात्कार हुआ है और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।
पिता ने ये भी कहा कि, इस मामले में कुछ रसूखदार लोग शामिल हैं जिनको बचाने के लिए इस केस को ऐसा मोड़ दिया गया है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाले वक्त में अदालक में पता चल ही जाएगी।
इस वक्त दिशा सालियान का केस फिर से गर्म हो गया है। इस केस को फरवरी में दर्ज किया गया था और कहा गया है कि दिशा की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी और मुंबई पुलिस ने इसके फैक्ट्स को बदला है।


Click it and Unblock the Notifications












