सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान का उलझा केस- गुस्से में परिवार, मुंबई पुलिस से की शिकायत
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को भी अब सुशांत के केस के साथ मिलाकर देखा जा रहा है। कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। कई नए नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन दिशा का परिवार इन बातों से बेहद खफा हैं। दिशा के पिता ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दिशा को बदनाम करने की साजिश हो रही है।
कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का रेप और फिर मर्डर हुआ है। दिशा की ऑटोप्सी रिपोर्ट में साफ था कि उनके प्राईवेट पार्ट्स में चोट के निशान हैं। लेकिन पुलिस ये बातें छिपा रही हैं।

फिलहाल इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये दोनों ही केस आपस में कई कारणों से जुड़ चुके हैं। दिशा का परिवार शुरुआत से ही इससे इंकार कर रहा है कि उनकी बेटी का मर्डर हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications