दिशा सालियान केस में बड़ा खुलासा: दो दिन बाद पोस्टमार्टम, प्रोफेशनल डिप्रेशन, मुंबई पुलिस की जांच !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में दिशा सालियान का नाम लगातार चर्चा में है। दिशा सालियान केस को लेकर लगातार मुंबई पुलिस की जांच पर मीडिया में सवाल उठाया जा रहा है। लगातार दिशा सालियान केस को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आयी थी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेशनली काफी ज्यादा दबाव था।
ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान रही हैं। 8 जून को 14 वीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। सुशांत से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि दिशा सालियान की मौत की खबर से सुशांत काफी घबराए हुए थे।

वह मुंबई छोड़कर अपनी बहन के साथ जाने वाले थे। लेकिन 14 जून को दोपहर में उनके सुसाइड की खबर सामने आयी थी। इसी के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के केस का लिंक दिशा सालियान के साथ जुड़ने लगा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications