दिशा पाटनी की मैक्सी ड्रेस की कीमत जानकर उड़ जाएंगे तोते, चप्पल भी है इतनी महंगी!

दिशा पाटनी की तस्वीरों का इंतजार उनके फैंस को अक्सर रहता है। लेकिन इस वक्त उनक मैक्सी ड्रेस को लेकर चर्चा है और इसका दाम जानकर लोगों के होश उड़े हुए हैं।
जी हां, दिशा पाटनी की एक बोल्ड तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होने ग्रीन कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी है। हर तरफ से खुली हुई इस ड्रेस की कीमत हैरान करने वाली है। इसके साथ उन्होने जो चप्पल पहनी हैं वो भी खबरों में हैं।
ये पोस्ट फिल्मीज्ञान ने साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि इस मैक्सी ड्रेस की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए है। इसके अलावा जो चप्पलें दिशा ने पहनी हैं उनकी कीमत 45 हजार रुपए है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं।
आ रहे हैं ऐेसे कमेंट्स
दिशा पाटनी के इस आउटफिट पर लोगों के हैरान करने वाले कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये 2 से 3 लाख देके भी आधा अधूरा कपडे पहनती है और मैं 1000 रूपये में पूरा कपडे पहनता हूं।'' एक ने लिखा, ''बताओ क्या फ़ायदा लाख का कपडा वो भी फटे हुए।'' एक ने लिखा, ''एसी लगी हुई है क्या ड्रेस में।'' एक ने लिखा, ''हमने रेट नहीं पूछा है फिर भी बताने के लिए शुक्रिया...'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
वेकेशन पर आती हैं नजर
दिशा पाटनी अक्सर वेकेशन पर हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। कुछ सप्ताह पहले उन्होने अपने वेकेशन की कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखाजा सकता था कि वो व्हाइट बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया था जहां समंदर की लहरें काफी तेज उमड़ कर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर दोस्तों के साथ की था। फिलहाल आप देखिए उनका ये मैक्सी लुक जो कि वायरल है..


Click it and Unblock the Notifications