"तुमने मेरी जिंदगी बदल दी",- मॉनी रॉय के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने लिखा खास नोट

Mouni Roy Birthday: मनोरंजन जगत की दो बोल्ड एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक-दूसरी की खास दोस्त हैं। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के साथ पार्टीज में, फैमली फंक्शन में और अवॉर्ड शोज में साथ देखी जाती है। आज मौनी राय का बर्थडे हैं तो इस खास मौके पर दिशा पाटनी ने उनको खास तरीके से बधाई दी है और सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया है।
दिशा ने लिखा मौनी के लिए खास नोट-
छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपना जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्हें उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय और दिशा की खास बॉन्डिंग देखी जा सकती है। कुछ तस्वीरें दोनों के साथ में वेकेशन की हैं, तो कुछ में दोनों पार्टी करते हुए दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा 'मेरी मोन्ज, आप बहुत खास हैं और आपने इस साल सच में मेरी लाइफ को अमेजिंग तरीके से बदल दिया है। मेरी सभी अच्छी यादें आपके साथ हैं। दिल से सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप जहां भी जाएं, अपना प्यार और पॉजिटिव वाइब फैलाती रहें। आई लव यू'।
इन तस्वीरों और पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया है, दोनों का रिश्ता फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बैसे हमेशा ही दोनों बेस्ट फ्रेंड गोल्स शेयर करती रहती हैं और यूर्जस के साथ अपनी यादों को साझा करती रहती हैं।
दिशा और मौनी रॉय का खास रिश्ता-
मौनी रॉय और दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम से खास पहचान बनाई है, दोनों के सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फ्लॉइंग हैं। दोनों का रिश्ता भी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा है, दोनों अक्सर ही एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाती है। कभी कभी अपने बोल्ड अवतार को लेकर दिशा ट्रोल भी हो जाती हैं और मौनी उनके सपोर्ट में आ जाती हैं। मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications